मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

चूरू की हॉट सीट पर टिकी सबकी निगाहें, राजेन्द्र राठौड़ के बेटे-बहू की प्रतिष्ठा दांव पर

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

चूरू। पंचायती राज चुनावों की मतगणना को लेकर चूरू जिले में सबसे ज्यादा चर्चा जिला परिषद की कुछ हॉट सीटों को लेकर है। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के परिवारों की…

शेयर करें
चूरू की हॉट सीट पर टिकी सबकी निगाहें, राजेन्द्र राठौड़ के बेटे-बहू की प्रतिष्ठा दांव पर

मुख्य बातें

  1. जिला परिषद के वार्ड 23 और 39 बने सबसे चर्चित मुकाबले
  2. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के परिवारों की भी परीक्षा
  3. वार्ड 38 : विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी मैदान में

चूरू। पंचायती राज चुनावों की मतगणना को लेकर चूरू जिले में सबसे ज्यादा चर्चा जिला परिषद की कुछ हॉट सीटों को लेकर है। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। खास तौर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के बेटे और बहू के चुनावी मुकाबलों पर राजनीतिक हलकों की निगाहें टिकी हैं।

वार्ड 23 : राजेन्द्र राठौड़ की बहू बनाम आशा स्वामी

जिला परिषद का वार्ड संख्या 23 सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल है। यहां भाजपा की ओर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की बहू कनिका सिंह चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस ने आशा स्वामी को प्रत्याशी बनाया है। इस मुकाबले को दोनों प्रमुख दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है।

वार्ड 39 : राजेन्द्र राठौड़ के बेटे की परीक्षा

वार्ड संख्या 39 से राजेन्द्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व मंत्री भंवरलाल शर्मा के बेटे केशरीचंद शर्मा चुनौती पेश कर रहे हैं। इस सीट पर दो राजनीतिक परिवारों के बीच मुकाबले ने चुनाव को खास बना दिया है।

वार्ड 38 : विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी मैदान में

जिला परिषद के वार्ड संख्या 38 से तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया की पत्नी कनक बुडानिया चुनाव लड़ रही हैं। उनके चुनाव परिणाम पर भी राजनीतिक क्षेत्र की नजरें रहेंगी।

इसके अलावा वार्ड संख्या 3 से केशरीचंद शर्मा की पत्नी अंजूबाला भी जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।

अब 20 नवंबर को होने वाली मतगणना में इन चर्चित सीटों के परिणाम सामने आएंगे। इन मुकाबलों के नतीजे केवल प्रत्याशियों की जीत-हार तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जिले की राजनीति में कई दिग्गज नेताओं की साख और प्रभाव का भी आकलन करेंगे

स्रोत: NSI MEDIA

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें