बूंदी महोत्सव में बिखरेंगी भारतीय संस्कृति की छटा, 28 को होगी पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता एवं रैंप वॉक
बूंदी, 17 नवंबर। ऐतिहासिक धरोहरों और लोक संस्कृति की पहचान 'बूंदी महोत्सव 2026' में इस बार भारतीय परिधानों और परंपराओं के विविध रंग देखने को मिलेंगे। 28 नवंबर को नवल सागर पार्क में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या से पूर्व 'भारतीय पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता एवं भव्य रैंप वॉक' का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति की सौम्या शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ भारतीय परिधान, संस्कार और पारंपरिक विरासत को सहेजने का संदेश देना है। प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागी पारंपरिक वेशभूषा में देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और क्षेत्रीय पहनावे का प्रदर्शन करेंगे।