Skip to content
हिन्दी
BREAKING

भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के कल्याणार्थ 29 नवंबर को कोटा में रैली का आयोजन

Updated:

भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के कल्याणार्थ 29 नवंबर को कोटा में रैली का आयोजन बूंदी, 27 नवंबर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कोटा के  अनुसार जीओसी, 18 रैपिड की ओर से 29 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उम्मेद सिंह स्टेडियम, कोटा में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में बूंदी जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रिकॉर्ड कार्यालयों के अधिकारियों से मुलाकात,

भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं के कल्याणार्थ 29 नवंबर को कोटा में रैली का आयोजन

बूंदी, 27 नवंबर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कोटा के  अनुसार जीओसी, 18 रैपिड की ओर से 29 नवंबर 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उम्मेद सिंह स्टेडियम, कोटा में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में बूंदी जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि रैली के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रिकॉर्ड कार्यालयों के अधिकारियों से मुलाकात, पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण, स्पर्श की जानकारी, सेवानिवृत्ति के पश्चात रोजगार के अवसरों की जानकारी, उपहार, आर्थिक सहायता एवं विधिक सहायता क्लिनिक के द्वारा विधि सम्बन्धित आदि समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी पेंशनरों, भूतपूर्व सैनिकों एवं विधवाओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक मूल दस्तावेज, जैसे डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, पहचान पत्र एवं ईसीएचएस कार्ड आदि साथ लेकर निर्धारित समय पर उम्मेद सिंह स्टेडियम, कोटा पहुंचें तथा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाएं।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 27 नवम्बर 2026, 05:06 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News