Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा-2026 में 63% से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति

Updated:

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के अंतर्गत जयपुर जिले में शनिवार को परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रथम पारी में आयोजित परीक्षा के…

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के अंतर्गत जयपुर जिले में शनिवार को परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

प्रथम पारी में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 35,613 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,679 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 12,934 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में 63.68 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

द्वितीय पारी में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 35,613 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22,467 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 13,146 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पारी में 63.09 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया की परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना एवं आवश्यक समन्वय के लिए कलक्ट्रेट, जयपुर के कक्ष संख्या 116 में परीक्षा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया था।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News