Skip to content
हिन्दी
BREAKING

*अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग की सख्त कार्रवाई, 20 खनन पॉइंट्स पर खाई खोदकर किया बंद* *वन क्षेत्रों में अवैध खनन की रोकथाम के लिए जेसीबी से की गई कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं निगरानी के निर्देश*

Updated:

कोटपुतली-बहरोड़, 17 नवम्बर। कोटपुतली-बहरोड़ वन मंडल में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष कार्रवाई की गई। इसके तहत वन मंडल की बहरोड़ रेंज के अंतर्गत नाका नीमराना के वन क्षेत्र, बेलनी, ढोढा करी, प्रतापपुरा चक नंबर-1, चक नंबर-2 एवं घिलौट वन क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बनाए गए कुल 20 खनन पॉइंट्स को जेसीबी मशीन की सहायता से खाई खोदकर बंद करवाया गया, ताकि इन स्थानों पर पुनः अवैध खनन की गतिविधियां संचालित नहीं हो सकें। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक, कोटपुतली-बहरोड़ बृज म

कोटपुतली-बहरोड़, 17 नवम्बर। कोटपुतली-बहरोड़ वन मंडल में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष कार्रवाई की गई। इसके तहत वन मंडल की बहरोड़ रेंज के अंतर्गत नाका नीमराना के वन क्षेत्र, बेलनी, ढोढा करी, प्रतापपुरा चक नंबर-1, चक नंबर-2 एवं घिलौट वन क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बनाए गए कुल 20 खनन पॉइंट्स को जेसीबी मशीन की सहायता से खाई खोदकर बंद करवाया गया, ताकि इन स्थानों पर पुनः अवैध खनन की गतिविधियां संचालित नहीं हो सकें।

यह कार्रवाई उप वन संरक्षक, कोटपुतली-बहरोड़ बृज मोहन गुप्ता के निर्देशन में सहायक वन संरक्षक जनेश्वर चौधरी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी, बहरोड़ हंसराज एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, कोटपुतली सतपाल ढिलान सहित वन विभाग का फील्ड स्टाफ एवं पुलिस थाना शाहजहांपुर का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

उप वन संरक्षक बृज मोहन गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्रों में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नियमित गश्त की जाएगी तथा ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनधिकृत गतिविधियों के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

---०००---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला कोटपुतली-बहरोड़) · 17 नवम्बर 2026, 05:30 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan