Skip to content
हिन्दी
BREAKING

नई दिल्ली के व्यापार मेले में पसंद की जा रही हैं जयपुरी रजाईयां

Updated:

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 45वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में जयपुरी रजाईयों को आगंतुकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

45वां अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 45वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मंडप में जयपुरी रजाईयों को आगंतुकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

जयपुरी रजाईयों के स्टॉल संचालक अब्दुल रउफ ने बताया कि मात्र 500 ग्राम वजन से तैयार जयपुरी रजाईयों को आगंतुक काफी पसंद कर रहे हैं।

जयपुरी रजाईयों की खासियत

अब्दुल रउफ ने बताया कि रजाईयों को बनाने के लिए बेहतरीन सामग्री का उपयोग किया जाता है, वजन में हल्की होने के बावजूद ये बहुत ही गर्म और आरामदायक होती है।

  • इनको बनाने में उच्च श्रेणी की शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कपास का प्रयोग किया जाता है।
  • साथ ही आधुनिक फैशनेबल एवं राजस्थानी डिज़ाइनों में इन्हें बनाया जा रहा है जिसे ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिए उनके छोटे-छोटे बच्चों के लिए बेबी आकृति और आकार में रजाईयां भी उपलब्ध हैं।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan