Skip to content
हिन्दी
BREAKING

Bikaner News : रोटोबिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर का सफल आयोजन

Updated:

बीकानेर। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर एवं प्रकाश लैब, सादुल कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में रोटोबिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन…

बीकानेर। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर एवं प्रकाश लैब, सादुल कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में रोटोबिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर वेल्टन हॉस्पिटल, जयपुर के डॉ. संदीप यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए लगभग 150 मरीजों का परामर्श किया।

डॉ. यादव का स्वागत डॉ. वेद प्रकाश गोयल द्वारा ओपरना पहना कर किया गया। वहीं संरक्षक सुभाष मित्तल एवं उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान द्वारा भी उनका सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

इकाई अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी आगंतुकों एवं चिकित्सक दल का स्वागत किया। शिविर में डॉ. यादव ने घुटनों की देखभाल एवं प्रत्यारोपण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी।
संयोजक सुरेश गुप्ता ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में आए मरीजों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।
कार्यक्रम का संचालन अनिल टुटेजा ने किया।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News