बीकानेर। भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर एवं प्रकाश लैब, सादुल कॉलोनी के संयुक्त तत्वावधान में रोटोबिक घुटना प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदेमातरम् के साथ हुआ। इस अवसर पर वेल्टन हॉस्पिटल, जयपुर के डॉ. संदीप यादव ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए लगभग 150 मरीजों का परामर्श किया।
डॉ. यादव का स्वागत डॉ. वेद प्रकाश गोयल द्वारा ओपरना पहना कर किया गया। वहीं संरक्षक सुभाष मित्तल एवं उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान द्वारा भी उनका सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।