मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

Bikaner News : भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने नामांकन किया दाखिल

पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगा, भाजपा के पक्ष में आएगा बहुमत – डॉ. सुरेन्द्र शेखावत

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी एवं वार्ड संख्या 13 से नवनिर्वाचित पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने आज बीकानेर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत…

शेयर करें
Bikaner News : भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने नामांकन  किया दाखिल

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी एवं वार्ड संख्या 13 से नवनिर्वाचित पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने आज बीकानेर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नामांकन के बाद डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताया है और वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूंगा उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति, संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर नगर निगम में भाजपा को बहुमत मिलेगा।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, गोपाल गहलोत, सत्यप्रकाश आचार्य, शशिकांत शर्मा, नवीन सिंह तंवर, एडवोकेट सुमन कंवर शेखावत, डॉ. अशोक भाटी, बाबूलाल गहलोत, संपत पारीक, दिलीप पुरी, रमजान अली चोपदार, मनीष सोनी, कमल गहलोत, सोहनलाल प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, मुकेश बण, गजेन्द्र सिंह राठौड़, नरपत सिंह शेखावत, महेश सिंह राजपुरोहित, महेन्द्र सिंह भाटी, हरिकिशन पंवार, राहुल वाल्मीकि, सतेन्द्र सिंह शेखावत, अजय सिंह कालीपहाड़ी एवं सुशील शर्मा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि डॉ. सुरेन्द्र सिंह शेखावत के महापौर नामांकन में वार्ड संख्या 2 के नवनिर्वाचित पार्षद दीपक व्यास एवं वार्ड संख्या 76 के नवनिर्वाचित पार्षद विशाल सोनी प्रस्तावक रहे।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें