17, 18 और 19 अप्रैल को होंगे विविध आयोजन
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 25 विभूतियों का सम्मान
बीकानेर // नगर स्थापना दिवस इस बार नए अंदाज और व्यापक स्वरूप में 17, 18 और 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। बीकानेर नगर स्थापना दिवस समारोह समिति और नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के अध्यक्ष के रूप में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा होंगे
यह तीन दिवसीय उत्सव बीकानेर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रगतिशील स्वरूप को नई पहचान देगा तथा शहर में एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करेगा।