मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर न्यूज : जितेंद्र सिंह राजवी को बीजेपी ने सूरतगढ़ पंचायत समित का बनाया प्रभारी

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह राजवी को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सूरतगढ़ का भाजपा प्रभारी नियुक्त किया है। इस…

शेयर करें
बीकानेर न्यूज : जितेंद्र सिंह राजवी को बीजेपी ने सूरतगढ़ पंचायत समित का बनाया प्रभारी

बीकानेर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह राजवी को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सूरतगढ़ का भाजपा प्रभारी नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी पर राजवी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं श्रवण सिंह बगड़ी का आभार व्यक्त किया है।

जितेंद्र सिंह राजवी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

राजवी ने कहा कि प्रभारी के रूप में वे पहले भी कई बार विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें संगठन के साथ काम करने का अनुभव है और इस अनुभव का लाभ सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने में मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को महत्व दिया जाता है। वे पंचायत समिति सूरतगढ़ क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

राजवी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें