बीकानेर। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी ने बीकानेर के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह राजवी को सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सूरतगढ़ का भाजपा प्रभारी नियुक्त किया है। इस जिम्मेदारी पर राजवी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं श्रवण सिंह बगड़ी का आभार व्यक्त किया है।
जितेंद्र सिंह राजवी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
राजवी ने कहा कि प्रभारी के रूप में वे पहले भी कई बार विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्हें संगठन के साथ काम करने का अनुभव है और इस अनुभव का लाभ सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने में मिलेगा।
