बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 के परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 में से 42 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 27, निर्दलीयों को 10 और आरएलपी को एक सीट मिली है। कांग्रेस की इस बड़ी जीत में शहर के विभिन्न वर्गों के मतदाताओं की भूमिका रही, लेकिन मुस्लिम समाज का समर्थन भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।

चुनाव परिणामों की वार्डवार तस्वीर देखें तो कांग्रेस के टिकट पर मुस्लिम समाज से जुड़े 13 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इनमें पुराने शहर से लेकर अन्य मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के वार्ड शामिल हैं।

कांग्रेस के 13 विजयी मुस्लिम पार्षद
कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज करने वाले मुस्लिम समाज से जुड़े पार्षदों में:-
