बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर पद के लिए आज, 21 सितंबर को मतदान होगा। महापौर पद पर कांग्रेस के अनिल कल्ला और भाजपा के डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों दलों ने अपने-अपने पार्षदों को साधने और अंतिम समय तक समर्थन जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान के साथ ही पिछले कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक का भी पटाक्षेप हो जाएगा।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार महापौर चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसे में दोपहर बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि बीकानेर नगर निगम की महापौर की कुर्सी किसके हिस्से आती है।
