मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस 42 सीटों के साथ मिला बहुमत, भाजपा को 27 वार्डों में मिली जीत

10 निर्दलीय और एक आरएलपी प्रत्याशी भी जीते

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ ही बीकानेर के सभी 80 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। उपलब्ध परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज कर…

शेयर करें
बीकानेर नगर निगम चुनाव  : कांग्रेस 42 सीटों के साथ मिला बहुमत, भाजपा को 27 वार्डों में मिली जीत

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना पूरी होने के साथ ही बीकानेर के सभी 80 वार्डों के परिणाम सामने आ गए हैं। उपलब्ध परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। भाजपा 27 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 10 निर्दलीय प्रत्याशियों और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के एक प्रत्याशी ने भी जीत दर्ज की।

नगर निगम की नई तस्वीर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने से बोर्ड गठन का रास्ता साफ हो गया है। वहीं भाजपा ने भी कई वार्डों में जीत दर्ज कर मजबूत विपक्ष की भूमिका के संकेत दिए हैं।

वार्डवार विजेता

वार्ड 1 से 20: चंद्रकला (कांग्रेस), दीपक कुमार (भाजपा), शिव (भाजपा), तीजा (कांग्रेस), मनीषा सिंघल (कांग्रेस), संदीप गहलोत (भाजपा), गीता देवी (कांग्रेस), भगवान सिंह (भाजपा), विनोद कुमार धवल (भाजपा), कपिल (निर्दलीय), विकास सिहाग (निर्दलीय), हिमांशु (भाजपा), सुरेंद्र सिंह (भाजपा), किरण भाटी (कांग्रेस), अब्दुल वाहिद (कांग्रेस), पूनम चंद (कांग्रेस), चेतना (कांग्रेस), मकसूद अहमद (कांग्रेस), आशा देवी (भाजपा) और चित्रा देवी (भाजपा) विजयी रहे।

वार्ड 21 से 40: रिजवान (कांग्रेस), प्रतीक स्वामी (निर्दलीय), सरोज (आरएलपी), गौरीशंकर (कांग्रेस), मो. हुसैन (कांग्रेस), संजय कुमार राखेचा (निर्दलीय), दिलीप कुमार बांठिया (कांग्रेस), लक्ष्मी देवी (निर्दलीय), गोरधन राम (कांग्रेस), अब्दुल सत्तार (कांग्रेस), पुनीत कुमार (भाजपा), भगवती गौड़ (निर्दलीय), सिंवरी देवी (भाजपा), अनिरुद्ध (भाजपा), मनोज बिश्नोई (कांग्रेस), अनुराधा चौधरी (भाजपा), श्याम सिंह भाटी (भाजपा), छैल सिंह (कांग्रेस), सलमान खान (कांग्रेस) और कविता बिश्नोई (भाजपा) ने जीत हासिल की।

वार्ड 41 से 60: अश्विनी मिढ़ा (कांग्रेस), लक्ष्मी देवी (कांग्रेस), प्रकाश (भाजपा), शुभकरण (निर्दलीय), ओमप्रकाश (कांग्रेस), शिवकुमार (कांग्रेस), सरिता जोशी (कांग्रेस), नंदलाल जावा (कांग्रेस), सुषमा (निर्दलीय), नवरत्न डागा (कांग्रेस), पंकज गहलोत (भाजपा), उम्मेद सिंह राजपुरोहित (भाजपा), अनीस अली (कांग्रेस), पवन कुमार (कांग्रेस), जावेद पड़िहार (कांग्रेस), सरिता व्यास (कांग्रेस), अन्नपूर्णा व्यास (भाजपा), दुर्गादास छंगाणी (कांग्रेस), अपर्णा आचार्य (भाजपा) और नवल किशोर पुरोहित (कांग्रेस) विजयी हुए।

वार्ड 61 से 80: गिरिराज जोशी (भाजपा), अकबर अली (कांग्रेस), दीपक तंवर (निर्दलीय), जावेद (कांग्रेस), सपना मारू (कांग्रेस), नसीमा बानो (कांग्रेस), हेमेन्द्र भाटी (भाजपा), शंकर लाल तंवर (भाजपा), लीला गहलोत (भाजपा), विक्रम सिंह राजपुरोहित (भाजपा), जगदीश (भाजपा), निशा (निर्दलीय), अनिल कल्ला (कांग्रेस), सरिता (कांग्रेस), धर्मवीर नाहटा (कांग्रेस), विशाल कुमार सोनी (भाजपा), राहुल कुमार (कांग्रेस), जुल्ले खां बानो (कांग्रेस), शीतल (कांग्रेस) और मो. अतीक (कांग्रेस) विजयी रहे।

कांग्रेस को मिला बहुमत

80 सदस्यीय नगर निगम में बहुमत के लिए 41 सीटों की आवश्यकता होती है। कांग्रेस ने 42 वार्डों में जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार किया है। भाजपा को 27 सीटें मिली हैं, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की। आरएलपी ने एक वार्ड में जीत हासिल की।

पार्टीवार स्थिति

  • कांग्रेस — 42 सीट

  • भाजपा — 27 सीट

निर्दलीय — 10 सीट

  • आरएलपी — 1 सीट

  • कुल — 80 सीट

  • शेयर करें

    टिप्पणियां

    0 / 1200

    टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

    संबंधित खबरें