मुरली संगीत कला केंद्र द्वारा 28 जुलाई को ‘किशोर नाइट वॉल्यूम-13’ का आयोजन


बीकानेर। मुरली संगीत कला केंद्र के तत्वावधान में महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की जन्मदिवस पूर्व संध्या पर 28 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में ‘किशोर नाइट वॉल्यूम-13’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकार किशोर कुमार के अमर गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान महिलाओं और छात्रों को सम्मानित करना है।
कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र चौहान, डॉ. रेशमा वर्मा और रवि चौहान ने बताया कि यह आयोजन केवल संगीत प्रेमियों के लिए नहीं बल्कि समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को मंच देने का भी माध्यम बनेगा। समारोह के दौरान सिलाई, ब्यूटीशियन, कुकिंग, मेहंदी और पेंटिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हुनरमंद महिलाओं (टैलेंट) को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी (First Division) प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
ये रहेंगे मुख्य अतिथि व पदाधिकारी: कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंकी शर्मा करेंगी।
विशेष अतिथियों में मीना आसोपा, रेशमा वर्मा, ममता सिंह, माधुरी शर्मा, सुनील बाढिया, पूनम मोदी, अरुण अग्रवाल, सुनीता जुनेजा, मंजू गोस्वामी, राधाकिशन सोनी और सुजाता बजाज उपस्थित रहेंगी।
मुरली संगीत कला केंद्र के अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान ने सभी संगीत प्रेमियों और नागरिकों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे यादगार बनाने की अपील की है।
किशोर नाइट वॉल्यूम-13 की तैयारियां जोरों पर हैं और संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *