बीजेपी ने राहुल गाँधी का पुतला जलाया, बड़ी संख्या में नेता -कार्यकर्ता हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल

जयपुर,एनएसआई मीडिया। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहने के विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यालय से चौमू चौराहे तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन निकाला। इस प्रदर्शन में बीजेपी के पदाधिकारी और जयपुर शहर -ग्रामीण से जुड़े लोग शामिल हुए।

राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की

वहीं, राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहने के विरोध में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। बीजेपी कार्यकर्ताओं प्रदेश बीजेपी कार्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। यहां उन्होने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर गोरा सहित महिला व युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीजेपी कार्यालय में अध्यक्ष राठोड ने किया सम्बोधित
विरोध प्रदर्शन में शामिल होने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं को बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौर ने सम्बोधित किया और कहा कि राहुल गाँधी के बयान से पार्टी वर्कर और आम जनता में बहुत गुस्सा है। इस दौरान महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने विचार रखे।

मेलोडी टॉफी बांटी
प्रदर्शन से पहले कार्यकर्तों को मेलोडी टॉफी बनती गई। इस दौरान मदन राठौड़ ने कहा- इटली राहुल गांधी का ननिहाल है। ननिहाल में मेलोडी टॉफी देखते ही राहुल गांधी मचलने लगे। उन्हें टॉफी के अलावा किसी ओर का ध्यान नहीं रहा। यह राहुल गांधी का बचपना है, उनको मैं क्या कहूं।

बड़ी संख्या में महिलाये हुई शामिल
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा से जुडी पदाधिकारी शामिल हुई। अध्यक्ष राखी राठौड़ ने महिलाओं की टीम की अगुवाई की। प्रदर्शन के दौरान महिलाये नारेबाजी करती हुई आगे बढ़ रही थी।

युवाओं ने दिखाया जोश –
बीजेपी के इस प्रदर्शन में युवा मोर्चा से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भगीदारी निभाई। अध्यक्ष शंकर गेरा के साथ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *