वार्डवार आरक्षण की स्थिति जारी, 80 वार्डों में हुआ आरक्षण का निर्धारण
बीकानेर । बीकानेर नगर निगम के वार्डवार आरक्षण की स्थिति जारी कर दी गई है। कुल 80 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण का निर्धारण किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के 37 वार्ड, सामान्य महिला के 18 वार्ड, ओबीसी के 11 वार्ड, ओबीसी महिला के 5 वार्ड, एससी के 6 वार्ड तथा एससी महिला के 3 वार्ड शामिल हैं।
सामान्य वर्ग के वार्ड: 62, 6, 64, 2, 55, 54, 41, 73, 24, 70, 35, 12, 32, 25, 52, 61, 27, 51, 38, 8, 11, 68, 13, 60, 80, 76, 58, 30, 67, 26, 37, 75, 18, 43, 31, 22 और 50।
सामान्य महिला के वार्ड: 19, 72, 78, 66, 74, 17, 47, 42, 57, 69, 23, 59, 65, 40, 28, 79, 56 और 14।
ओबीसी के वार्ड: 3, 63, 46, 29, 53, 34, 44, 15, 21, 10 और 39।
ओबीसी महिला के वार्ड: 20, 36, 1, 49 और 7।
एससी के वार्ड: 9, 77, 71, 45, 48 और 16।
एससी महिला के वार्ड: 5, 33 और 4।
आरक्षण की सूची जारी होने के साथ ही संबंधित वार्डों में चुनावी गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है। आरक्षण के अनुसार अब संभावित उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में चुनावी समीकरण और दावेदारी को लेकर रणनीति बनाने में जुटेंगे।