जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर । बेमौसम औलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बारिश से खराब हुई फसलों की त्वरित गिरदावरी करवाकर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी देहात ने जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। ज्ञापन में लिखा है कि बीकानेर जिले में बेमौसम औलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बारिश ने हजारों किसानों की महीनों की मेहनत को एक झटके में तबाह कर दिया है।

जिले की विभिन्न तहसीलों में अचानक बदले मौसम ने खेतों में खड़ी रबी की फसलों को पूरी तरह नष्ट हो गई है। इसबगोल, गेहूं, जीरा, सरसों, खडवा, चना जैसी मुख्य फसलें कटाई के करीब थीं, लेकिन ओलावृष्टि, अन्धड़ व तेज बारिश ने उन्हें जमींदोज कर दिया।
किसानों ने बैंकों, सहकारी समितियों और साहूकारों से कर्ज लेकर फसल तैयार की थी। अब फसल खराब होने से वे भारी आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

चार महीने की कड़ी मेहनत और भारी निवेश के बावजूद फसल खराब हो जाने से किसानों के सामने कर्ज चुकाने की गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। कई परिवारों के सामने रोजमर्रा के जीवनयापन का खर्च तक चलाना मुश्किल हो गया है। किसान सरकार से तुरंत विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।
जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अप्रेल तक फसल खराबे का मुआवजा नहीं दिया गया तो पीड़ित किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर से वर्ता के दौरान देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि बीकानेर जिले में आई बेमौसम औलावृष्टि, तेज आंधी-तूफान और बारिश ने हजारों किसानों की चार से पांच महीनों की कड़ी मेहनत विफल हो गई हैं।
इस प्राकृतिक आपदा से बेहद गंभीर और संवेदनशील समय में, जब किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और उन्हें तत्काल राहत की सख्त जरूरत है, तब भारतीय जनता पार्टी सरकार की निष्क्रियता और लापरवाही पूरी तरह उजागर हो गई है। सरकार विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत देने में असफल रही है। आज गांव-गांव में किसान प्राकृतिक आपदा से परेशान हैं, लेकिन भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति मूकदर्शक बनी हुई है। यदि 15 अप्रेल तक फसल खराबे का मुआवजा नहीं दिया गया तो पीड़ित किसानों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी, अम्बाराम इणखिया, सींवरी चौधरी, गुमानाराम जाखड़, श्यामसिंह भाटी, प्रेमप्रकाश सारण, पुरखाराम गेधर, रविन्द्र कस्वां, सतू खान पड़िहार, अमीन शाह, मुखराम धतरवाल, शान्ति बेनीवाल, एड. ओमप्रकाश जाखड़, डालूराम सारण, सींवरी चौधरी, श्रवणराम रामावत, प्रवक्ता पूनमचन्द भाम्भू, महासचिव पृथ्वीराज कूकणा, केदारमल कठातला, शिव ओम प्रकाश गोदारा, खैराज कस्वां, प्रेम कुमार भादू, महेन्द्र कूकणा, मनोज कूकणा, सचिव कामेश्वरप्रताप सिंह, पूनमचन्द खीचड़, एड. नन्दराम कासनिया, पन्नाराम नायक, कन्हैयालाल जोशी, राधा भार्गव, धाई बाना, डॉ. प्रीति मेघवाल, सीताराम डूडी, डूंगरराम तर्ड, गोपीराम गोदारा, सोहनलाल महिया, लक्ष्मण गोदारा, राजकुमारी व्यास, करणाराम पुनिया, सोशल मिडिया प्रभारी सलमान पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गोदारा, मदनलाल चौहान, महिला जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष शान्ति बेनीवाल, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ देहात अध्यक्ष श्रवणराम रामावत, सीए प्रकोष्ठ श्याम मूंधड़ा, शिक्षक प्रकोष्ठ डालूराम सारण, विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ एड. ओमप्रकाश जाखड़, मोहम्मद रमजान रंगरेज, ईमरताराम, बिशनाराम गोदारा, रामसिंह मेघवाल, वाजिद, रामेश्वरलाल लोहार, एड. संजय गोयल, तोलाराम जाट, पदमाराम ज्याणी, मोहनराम,याकूब अली कल्लर, आशाराम सारण, ओमप्रकाश कस्वां, फिरोज, मनोज कुमार व्यास, शाहनवाज, एड. केशुराम गोदारा, मदनलाल, अर्जूनसिंह सहित अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहें।