नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में आयुष मंत्रालय का मंडप आगंतुकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। आयुष मंत्रालय ने अपनी विरासत, अनुसंधान और डिजिटल नवाचारों का प्रदर्शन किया है।
विविध गतिविधियों का आयोजन
- निर्देशित योग सत्र, सूर्य नमस्कार प्रदर्शन, योग प्रतियोगिताएं, प्रकृति एवं मिजाज आकलन, आयुर्वेद से जुड़े शिक्षाप्रद खेल और वर्चुअल रियलिटी अनुभव विशेष रूप से बच्चों और युवा आगंतुकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।
- सीसीआरएच द्वारा औषधीय पौधों की पहेली, फ्लावर मैच चैलेंज और सेंसर आधारित स्वस्थ/अस्वस्थ भोजन खेल जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
स्रोत: Times of Rajasthan
