मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अपडेट:

नव मतदाता पंजीकरण, शत-प्रतिशत मतदान एवं महिला मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी पर दिया जोर

शेयर करें
युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) काना राम तथा जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया के निर्देशन में जिला स्वीप प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आचार्य नानेश शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देना तथा लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने महाविद्यालय की छात्राओं को फॉर्म-6 के माध्यम से नव मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया।

स्थानीय बूथ लेवल अधिकारी योगेश तिवारी ने नव मतदाता पंजीकरण अभियान की जानकारी देते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा समय-समय पर संचालित किए जाने वाले विभिन्न अभियानों के बारे में बताया। उन्होंने पात्र युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने तथा निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इसी क्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य विजेन्द्र पाल सिंह आमेरा ने ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 के उपयोग और उनकी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही, स्वीप पखवाड़े के अंतर्गत जिले में आयोजित की जा रही विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सुनील जैन, महाविद्यालय की प्राचार्य एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। जिला स्वीप टीम की ओर से हुकुम नामा, चंद्रमोहन जांगिड़, सुनील गर्ग, चंद्र प्रकाश शर्मा एवं चंद्र प्रकाश वर्मा भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन संबंधी ऑनलाइन सुविधाओं तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

---000---

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें