राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि युवा राष्ट्रवाद की ज्योति जलाएं और भारत का राष्ट्रवादी युवा पूरी तरह जागरूक है। उन्होंने युवाओं से सक्रिय रहकर राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, श्री देवनानी गुरुवार को जयपुर के जनता कॉलोनी स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यालय में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में नवनिर्मित सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया और एक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
सनातन संस्कृति और संस्कारों को अपनाने पर जोर
इस अवसर पर श्री देवनानी ने महापौर सुनील कोठारी, उप महापौर सरोज कंवर और नवनिर्वाचित पार्षदों का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सहित कई गणमान्य नागरिक और परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
