सवाई माधोपुर जिले की बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर और खण्डार पंचायत समितियों में तृतीय चरण का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम और पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की पुष्टि की।
मतदान के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए, जिससे मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। अधिकारीयों ने मतदान कार्मिकों से प्रक्रियात्मक तैयारियों की जानकारी ली और ईवीएम पर मॉक पोल के रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
काना राम ने मलारना डूंगर के राजकीय विद्यालय में स्थापित 12 बूथों की व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। उन्होंने गुरुवार को होने वाले पंच एवं सरपंच पद के मतदान के लिए बैरिकेडिंग व अन्य सुरक्षा उपायों को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
