चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे चरण के लिए छह पंचायत समितियों के सदस्य पदों के नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा शुक्रवार, 06 नवंबर, 2026 को दोपहर 03 बजे तक की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने बताया कि गुरुवार को नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा के बाद तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 01 के लिए अभ्यर्थी रामनिवास तथा वार्ड संख्या 06 के लिए अभ्यर्थी चंपा सैनी का नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किया गया।
अस्वीकृत नाम निर्देशन‑पत्र
अर्पिता सोनी ने बताया कि तारानगर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 के अनिता, वार्ड संख्या 12 के परमेश्वरी के नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किए गए। रतनगढ़ पंचायत समिति में वार्ड संख्या 24 के सुशीला जाट तथा वार्ड संख्या 27 के सोहन लाल मेघवाल के नाम निर्देशन‑पत्र अस्वीकृत किए गए।
