मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के संदर्भ में मतदान केन्द्रों का हुआ अंतिम प्रकाशन

अपडेट:

चूरू, 26 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के मध्यनजर जिले की पंचायतीराज संस्थाओं में निर्वाचन के संदर्भ में मतदान केन्द्रों का अंतिम प्रकाशन किया है।

शेयर करें
पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के संदर्भ में मतदान केन्द्रों का हुआ अंतिम प्रकाशन
— Times of Rajasthan

चूरू, 26 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव— 2026 के मध्यनजर जिले की पंचायतीराज संस्थाओं में निर्वाचन के संदर्भ में मतदान केन्द्रों का अंतिम प्रकाशन किया है।

जारी आदेशानुसार चूरू जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए राजस्थान पंचायत (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 30 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार जिले की समस्त पंचायत समितियों [राजगढ़, चान्दगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व, भानीपुरा, चूरू, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू), रतनगढ़, सुजानगढ़ एवं बीदासर] के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच व पंच के निर्वाचन के संदर्भ में मतदान केन्द्रों का अन्तिम प्रकाशन किया गया है। इसी क्रम में अंतिम प्रकाशित मतदान केन्द्रों के प्रकाशन की सूचना जिला परिषद के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग ऑफिसर नोटिस बोर्ड, पंचायत समिति कार्यालय नोटिस बोर्ड, प्रत्येक ग्राम पंचायत व संबंधित वार्ड में कम से कम दो प्रमुख सहजदृश्य स्थानों पर, सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर तथा जिला परिषद कार्यालय व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू)

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें