राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 6 नवंबर को शुक्रवार को एमडी बीएड कॉलेज, श्रीगंगानगर में पीओ व एपीओ प्रथम के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार कार्मिकों को पंचायती राज आम चुनाव के तहत निर्वाचन कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में ईवीएम और मतपेटी से संबंधित प्रायोगिक सत्र भी शामिल थे, जिससे अधिकारी वास्तविक मतदान प्रक्रिया से परिचित हो सके।
