मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म 6 भरवाकर बीएलओ प्रदान करे पात्र नागरिकों को मताधिकार- जिला निर्वाचन अधिकारी

अपडेट:

जयपुर, 23 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु पात्र 18-19 आयु वर्ग के युवाओं सहित अन्य छुटे हुए पात्र नागरिकों के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने उक्त अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य

शेयर करें
ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म 6 भरवाकर बीएलओ प्रदान करे पात्र नागरिकों को मताधिकार- जिला निर्वाचन अधिकारी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 23 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु पात्र 18-19 आयु वर्ग के युवाओं सहित अन्य छुटे हुए पात्र नागरिकों के लिए 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने उक्त अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईआरओ के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 18-19 आयु वर्ग के युवाओं सहित अन्य छुटे हुए नागरिकों को मताधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से फार्म 6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने सभी ईआरओ को निर्देशित किया है कि वे उनके क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में क्लस्टर कैंप आयोजित कर बीएलओ के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची हेतु पात्र 18-19 आयु वर्ग के युवाओं को ऑफलाइन एवं https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन फार्म अनिवार्य रूप से भरवाएँ। उन्होंने सभी ईआरओ को उनके क्षेत्र के बीएलओ को घर-घर भेजकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु पात्र नागरिकों के ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन फॉर्म 6 भरवाने के निर्देश प्रदान किए हैं ताकि देश की भावी पीढ़ी सहित अन्य छुटे हुए पात्र नागरिकों को मताधिकार प्रदान कर भारत की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूती प्रदान की जा सके।

हेमंत/रवीन्द्र

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें