बूंदी जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम व रिजर्व ईवीएम का मतदान केंद्रवार द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हरफूल सिंह यादव की मौजूदगी में चुनाव में प्रयुक्त होने वाली और आरक्षित रखी गई ईवीएम मशीनों का ऑनलाइन माध्यम से रेंडमाइजेशन किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. सिंह, रिटर्निंग अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि दीपक सैनी और कांग्रेस के प्रतिनिधि मनीष गौतम भी इस प्रक्रिया में शामिल थे।
रेंडमाइजेशन के चरण
पहले चरण में तालेड़ा पंचायत समिति के 143 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 371 कंट्रोल यूनिट तथा 368 बैलेट यूनिट का रेंडमाइजेशन किया गया।
