मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायती चुनाव के तृतीय एवं चतुर्थ चरण में विद्यालयों में स्थानीय अवकाश

अपडेट:

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर और खण्डार के विद्यालयों में 2‑6 नवम्बर और सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी व वजीरपुर के विद्यालयों में 13‑17 नवम्बर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया।

शेयर करें
मतदान केन्द्रों वाले विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित
— Times of Rajasthan

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के तृतीय चरण में पंचायत समिति बामनवास, बौंली, मलारना डूंगर और खण्डार में 3 तथा 5 नवम्बर को मतदान किया जाएगा।

चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी और वजीरपुर के मतदान केन्द्रों पर 14 तथा 16 नवम्बर को क्रमशः पंच, सरपंच तथा जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा।

विद्यालयों में अवकाश का निर्णय

जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने तृतीय चरण के लिए मतदान दल को 2 नवम्बर को रवाना होकर 6 नवम्बर तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

चतुर्थ चरण के लिए मतदान दल 13 नवम्बर को रवाना होकर 17 नवम्बर तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे।

जारी आदेश के अनुसार, तृतीय चरण में जिन विद्यालय भवनों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, उनमें 2 से 6 नवम्बर और चतुर्थ चरण के दौरान 13 से 17 नवम्बर का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें