- राज्य निर्वाचन आयुक्त की उपस्थिति में सीकर जिले के नेछवा में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम , हजारों लोगों ने ली मतदान की शपथ
- स्कूली विद्यार्थियों ने मानव शृंखला , सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता रैली के माध्यम से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
जयपुर , 26 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह की उपस्थिति में सोमवार को सीकर जिले के नेछवा स्थित सनराइज स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्कूली विद्यार्थियों , युवाओं , महिलाओं , वरिष्ठ नागरिकों , दिव्यांगजनों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजेश्वर सिंह ने ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर , विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से तथा हाथों में मतदान संबंधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर आमजन को जागरूक किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मतदाता जागरूकता गीतों के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया।
