मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिले में चतुर्थ चरण के लिए 31 अक्टूबर को जारी होगी लोक सूचना

अपडेट:

बूंदी, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में चतुर्थ चरण के लिए लोक सूचना 31अक्टूबर को जारी होगी। चौथे चरण में पंचायत समिति बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी और केशवरायपाटन के पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों तथा पंच व सरपंच पदों का निर्वाचन होगा।

शेयर करें
जिले में चतुर्थ चरण के लिए 31 अक्टूबर को जारी होगी लोक सूचना
— Times of Rajasthan

बूंदी, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में चतुर्थ चरण के लिए लोक सूचना 31अक्टूबर को जारी होगी। चौथे चरण में पंचायत समिति बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी और केशवरायपाटन के पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों तथा पंच व सरपंच पदों का निर्वाचन होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रमानुसार चौथे चरण के लिए 31अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोक सूचना जारी की जाएगी। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र 31अक्टूबर से 4 नवम्बर (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवम्बर को सुबह 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। बूंदी, खटकड़, दबलाना, हिण्डोली, नैनवां, लाखेरी और केशवरायपाटन क्षेत्र के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान 14 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

इसी तरह पंच व सरपंच पदों के लिए चौथे चरण की अधिसूचना 31 अक्टूबर को जारी होगी। अभ्यर्थी 15 नवम्बर को सुबह 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे से होगी तथा दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दोपहर 2 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना होगी। उपसरपंच का निर्वाचन 17 नवंबर को होगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें