बुंदी, 23 अक्टूबर – पंचायत आम चुनाव 2026 के तृतीय व चतुर्थ चरण के लिए जिले के 235 ग्राम पंचायतों में 796 मतदान केंद्रों के प्रबंधन हेतु 152 सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण नगर परिषद के टाउन हॉल में आयोजित हुआ, जहाँ दक्ष प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश राठौर ने अधिकारियों को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के साथ-साथ सरपंच, पंच व उपसरपंच के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के मुख्य विषय
मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र शर्मा ने आचार संहिता, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएँ, भयग्रस्त मतदाताओं की पहचान और उन्हें मतदान करवाने, अवैध प्रचार वाहनों पर निगरानी, तथा चुनाव अपराध से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया।
