मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर भवन व्यवस्थाएं

अपडेट:

श्रीगंगानगर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिये जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग, चुनाव स

शेयर करें
जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर भवन व्यवस्थाएं
— Times of Rajasthan

श्रीगंगानगर, 27 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग जयपुर के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिये जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय एवं राजकीय विधि महाविद्यालय श्रीगंगानगर में मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग, चुनाव सम्पन्न होने पश्चात मशीनों का संग्रहण तथा मतगणना हेतु कमरों की व्यवस्थाएं की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में तृतीय चरण में पंचायत समिति सूरतगढ़ के लिये रूम नम्बर ए-7 व ए-8 में मशीनों की कमिशनिंग व स्ट्रॉंग रूम रहेगा तथा मतगणना रूम नम्बर ए-9 में होगी। राजियासर के लिये कमिशनिंग व स्ट्रॉंग रूम के लिये रूम नम्बर ए-10 तथा मतगणना के लिये रूम नम्बर ए-11, विजयनगर पंचायत समिति के लिये रूम नम्बर ए-4 व ए-5 में कमिशनिंग व स्ट्रांग रूम तथा रूम नम्बर ए-6 में मतगणना होगी। ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग 28 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे होगी।

इसी प्रकार चतुर्थ चरण में सादुलशहर पंचायत समिति के लिये ईवीएम की कमिशनिंग व स्ट्रॉंग रूम कमरा नम्बर ए-21 व ए-22 में तथा मतगणना जीओलॉजी मैन हॉल में होगी। श्रीगंगानगर उत्तर के लिये कमिशनिंग व स्ट्रॉंग रूम ए-14 व ए-20 में तथा मतगणना मैन हॉल में होगी। श्रीगंगानगर दक्षिण के लिये कमिशनिंग व स्ट्रॉंग रूम ए-15 व ए-16 तथा मतगणना मैन हॉल में होगी। पंचायत समिति करणपुर के लिये कमिशनिंग व स्ट्रॉंग रूम रूम नम्बर सी-2 व सी-3 रवानगी के लिये व रूम नम्बर एस-1 व एस-2 संग्रहण के लिये तथा मतगणना बोटनी लैब साईंस ब्लॉक ग्राउंड फ्लोर पर होगी।

पदमपुर पंचायत समिति क्षेत्र के ईवीएम की कमिशनिंग व स्ट्रॉंग रूम के लिये रूम नम्बर एस-3 व मतगणना जूलॉजी लैब में होगी। ईवीएम की कमिशनिंग 7 नवम्बर को प्रातः 10 बजे होगी। इसी प्रकार पंचायत समिति रायसिंहनगर के लिये कमिशनिंग एवं स्ट्रॉंग रूम के लिये कमरा नम्बर 9 व 10 तथा मतगणना के लिये कमरा नम्बर 11 राजकीय विधि महाविद्यालय, अनूपगढ़ के लिये रूम नम्बर 6 व 8 तथा मतगणना के लिये हॉल, घडसाना पंचायत समिति के लिये रूम नम्बर 4 व 5 तथा मतगणना के लिये रूम नम्बर आर-3 में व्यवस्था रहेगी। ईवीएम मशीनों की कमिशनिंग 7 नवम्बर को प्रातः 10 बजे की जायेगी।

इसके अलावा प्राचार्य कक्ष पर्यवेक्षक, आरओ व अन्य अधिकारीगण के लिये, स्टाफ रूम में चुनाव शाखा, स्पोर्ट्स रूम में मतदान व मतगणना दल प्रकोष्ठ, कम्प्यूटर लैब में सांख्यिकी व आईटी प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ट अकाउंट सेक्शन में, कंट्रोल रूम में कानून व्यवस्था तथा मीडिया रूम की व्यवस्था की गई है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें