मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अपडेट:

अचरोल, शाहपुरा, पीपलोद नारायण एवं राडावास सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

शेयर करें
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
  • अचरोल, शाहपुरा, पीपलोद नारायण एवं राडावास सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं का किया उत्साहवर्धन, निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की

जयपुर, 28 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए बुधवार को हुए मतदान प्रक्रिया को पूर्ण स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने जयपुर जिले की द्वितीय चरण में शामिल 5 पंचायत समितियों में विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने तक के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अचरोल, शाहपुरा, पीपलोद नारायण, राडावास सहित 5 पंचायत समितियों के अनेक मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की सार्थक अपील भी की तथा विभिन्न मतदान केदो का औचक निरीक्षण कर मतदाताओं को मतदान केंद्र पर उपलब्ध बिजली, पानी,स्वच्छता, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस दौरान उपस्थित मतदाताओं से मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं सहित मतदान प्रक्रिया सुरक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर उत्साहवर्धन किया। मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करने पर सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

हेमंत/ब्रजेश

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें