मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति खण्डार के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

अपडेट:

पेयजल, विद्युत, छाया, सुरक्षा एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

शेयर करें
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति खण्डार के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने खण्डार पंचायत समिति क्षेत्र के खिदरपुर जादौन, नायपुर एवं रोड़ावद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, छाया, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सहित आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप सहित आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने तथा मतदान दिवस पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर से पावर बैकअप तथा सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और मतदान केंद्रों के 100 मीटर के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बनास नदी पार कर नाव से पहुंचे खिदरपुर जादौन:- जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम नाव से बनास नदी पार कर खिदरपुर जादौन पहुंचे तथा ग्रामीणों से संवाद कर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी सतर्कता एवं आपसी समन्वय से कार्य करें।

अवैध खनन की रोकथाम के लिए नाकों का निरीक्षण: - इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने रोड़ावद क्षेत्र में वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए लगाए गए नाकों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सविता शर्मा, तहसीलदार पुष्कर सिंह, विकास अधिकारी दीपचन्द नागर, सीओ ग्रामीण रामधन जाट, थानाधिकारी बनी सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---000---

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें