मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

श्रीगंगानगर में डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के कार्मिकों को प्रशिक्षण

अपडेट:

श्रीगंगानगर में शुक्रवार को डाक मतपत्र प्रकोष्ठ एवं सुविधा केन्द्र में आरओ स्तर के कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार।

शेयर करें
डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

श्रीगंगानगर, 23 अक्टूबर – राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत, शुक्रवार को डाक मतपत्र प्रकोष्ठ एवं सुविधा केन्द्र में आरओ स्तर पर कार्यरत प्रकोष्ठ कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

डाक मतपत्र एवं सुविधा प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी श्री विजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव 2026 के तहत जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारियों के स्तर पर संचालित डाक मतपत्र प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिकों को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संचालित प्रकोष्ठ में प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य विषय

प्रशिक्षण के दौरान यह अवगत कराया गया कि पीओ द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ के लिये नियुक्त कार्मिकों द्वारा डाक मतपत्र संबंधित तहसील स्तर पर प्राप्त कर वहीं जमा करवाये जा सकते हैं।

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुखमन सिंह जौहल, जिला उद्योग एवं वाणिजय केंद्र के महाप्रबंधक श्री दिनेश राजपुरोहित, तहसीलदार श्री गिरधारी लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें