राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगोली, पोस्टर और नारा लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
प्राचार्य का संबोधन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मतदान को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने स्वयं मतदान करने, अन्य मतदाताओं को जागरूक करने और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया।
