मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच चुनाव की लोक सूचना 31 अक्टूबर को

अपडेट:

श्रीगंगानगर, 30 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति के सदस्य एवं पंच, सरपंच पद के चुनाव के लिये निर्वाचन की लोक सूचना 31 अक्टूबर 2026 को जारी की जायेगी।

शेयर करें
चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच चुनाव की लोक सूचना 31 अक्टूबर को
— Times of Rajasthan

श्रीगंगानगर, 30 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज आम चुनाव-2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में पंचायत समिति के सदस्य एवं पंच, सरपंच पद के चुनाव के लिये निर्वाचन की लोक सूचना 31 अक्टूबर 2026 को जारी की जायेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य के लिये पंचायत समिति क्षेत्र श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, पदमपुर, करणपुर, अनूपगढ़, रायसिंहनगर व घडसाना के लिये 31 अक्टूबर को लोक सूचना, 4 नवम्बर को अपरान्ह तीन बजे तक सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर नाम निर्देशन की अंतिम तिथि रहेगी। प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत करने का समय रहेगा, 5 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 6 नवम्बर को 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि रहेगी। 6 नवम्बर को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की जायेगी। 14 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी।

चतुर्थ चरण में पंच व सरपंच पद के लिये 31 अक्टूबर को लोक सूचना, 15 नवम्बर को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि रहेगी। प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन प्रस्तुत करने का समय रहेगा, 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 2 बजे तक नाम वापसी का समय, 2 बजे के तुरन्त बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। 16 नवम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात पंच व सरपंच पद के लिये ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। 17 नवम्बर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें