बारां, 6 नवंबर को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समितियों के आम चुनाव के लिए शुक्रवार को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा की मौजूदगी में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई, जहाँ पंचायत समिति वार ईवीएम मशीनों का निर्धारण हुआ।
रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया
एनआईसी की डीआईओ पूनम पाटनी ने कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया संपादित की।
