भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज, 27 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में लिकटेंस्टाइन के महामहिम वंशानुगत राजकुमार एलोइस और राजकुमारी सोफी का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में भोज का भी आयोजन किया।
वंशानुगत राजकुमार एलोइस और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के साथ उनका नियमित जुड़ाव और संपर्क भारत तथा लिकटेंस्टाइन के बीच द्विपक्षीय संबंधों के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत और लिकटेंस्टाइन के बीच व्यापार, निवेश, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में सहयोग निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान अनिश्चित भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक परिदृश्य में दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को सुदृढ़ करना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
