अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य तेज़ी से, गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
देवनानी ने बताया कि शहर में सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से कई परियोजनाएँ चल रही हैं, जिनके पूर्ण होने से नागरिकों को आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी। निरीक्षण में एडीए आयुक्त रश्मि रानी, सचिव रामचन्द गरवा और तकनीकी निदेशक ओ.पी. वर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य परियोजनाओं का विवरण
चौरसियावास तालाब का सौन्दर्यकरण 5.13 करोड़ रुपये में चल रहा है; तालाब की पाल, आकर्षक गार्डन, लाइटिंग आदि स्थापित कर इसे पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
