मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राज्यपाल ने गोपाष्टमी पर्व पर गौ-माता और बछड़े की विधि-विधान से पूजा की गौशाला में आयोजित हवन में आहुति देकर सबके मंगल की कामना की

अपडेट:

जयपुर, 17 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को पिंजरापोल गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां गौ-माता और बछड़े की विधि-विधान से पूजा करते हुए आरती उतारी। राज्यपाल ने इससे पहले गौशाला में आयोजित हवन में आहुति दी और वहीं काल भैरव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की। उन्होंने गौ पूजन करने के बाद उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया। उन्होंने वहां के वैदिक पादप औषधीय केंद्र, गोबर उत्पादन और जैविक कृषि के उत्पादों का भी इस दौरान अवलोकन किया। उन्होंने बा

शेयर करें
राज्यपाल ने गोपाष्टमी पर्व पर गौ-माता और बछड़े की विधि-विधान से पूजा की गौशाला में आयोजित हवन में आहुति देकर सबके मंगल की कामना की

जयपुर, 17 नवंबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को पिंजरापोल गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने वहां गौ-माता और बछड़े की विधि-विधान से पूजा करते हुए आरती उतारी।

राज्यपाल ने इससे पहले गौशाला में आयोजित हवन में आहुति दी और वहीं काल भैरव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की।

उन्होंने गौ पूजन करने के बाद उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया। उन्होंने वहां के वैदिक पादप औषधीय केंद्र, गोबर उत्पादन और जैविक कृषि के उत्पादों का भी इस दौरान अवलोकन किया। उन्होंने बाद में गौ संरक्षण के साथ साथ प्राकृतिक खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भर भारत के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। ---- डॉ.राजेश व्यास/सविता

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 17 नवम्बर 2026, 02:29 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

राजस्थान