चूरू में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना 20 नवंबर, 2026 को होगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने दी।
मतगणना जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में सवेरे 08 बजे से आरंभ होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना स्थल पर प्रत्येक पंचायत समिति के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष और वार्डों की संख्या को ध्यान में रखते हुए गणना टेबलवार व राउंडवार मतगणना प्लान तैयार किया गया है।
मतगणना प्लान
मतगणना हेतु तैयार किए गए प्लान के अनुसार, भानीपुरा पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 01, 02, 03 के लिए कमरा संख्या 06 में 09 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सरदारशहर पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 04, 05, 06 के लिए कमरा संख्या 125 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सरदाशहर पूर्व पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 07, 08 के लिए कमरा संख्या 12 में 08 टेबलों पर कुल 08 राउंड में, रतनगढ़ पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 09, 10, 19, 20, 21 के लिए कमरा संख्या 36 में 15 टेबलों पर कुल 11 राउंड में, बीदासर पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 11, 12, 13 व 14 के लिए कमरा संख्या 115 में 12 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सुजानगढ़ पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 15, 16, 17 व 18 के लिए कमरा संख्या 17 में 13 टेबलों पर कुल 10 राउंड में, चूरू पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 22, 25(कुछ भाग), 26 के लिए कमरा संख्या 31 में कुल 8 टेबलों पर 10 राउंड में, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 23, 24, 25 (कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 32 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, राजगढ़ पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 (कुछ भाग), 28(कुछ भाग), 30 (कुछ भाग), 31 व 32 (कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 120 में 09 टेबलों पर कुल 09 राउंड में, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 (कुछ भाग), 28(कुछ भाग), 29 व 30 (कुछ भाग)के लिए कमरा संख्या 122 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सिद्धमुख पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 32(कुछ भाग), 33 व 34 के लिए कमरा संख्या 111 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, तारानगर पूर्व पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 35, 36(कुछ भाग), 37(कुछ भाग), 38 व 39(कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 50 में 08 टेबलों पर कुल 08 राउंड में, तारानगर पश्चिम भालेरी पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 36(कुछ भाग), 37(कुछ भाग) व 39 (कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 39 में 08 टेबलों पर कुल 08 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।
