कोटपूतली-बहरोड़, 17 नवम्बर। नगर परिषद कोटपूतली द्वारा नगरीय क्षेत्र में राजस्व वसूली एवं अग्निशमन सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।
नगर परिषद से गठित दस्ते द्वारा अधिशाषी अभियंता दीपक मीणा, राजस्व अधिकारी प्रथम हिमांशु अग्रवाल, अग्निशमन अधिकारी अजय चौधरी एवं कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर सहित स्वास्थ्य निरीक्षक एवं अन्य कार्मिकों के नेतृत्व में राजस्व ग्राम भोजावास (सरूण्ड) में संचालित वीएसटी कोर-बी ट्रेलर्स फैक्ट्री के विरुद्ध नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाने पर सीज की कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में अग्निशमन दल द्वारा राजस्व ग्राम अमाई में संचालित रॉयल फोरेस्ट बीयर बार का भी अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों का नियमानुसार संधारण नहीं पाए जाने पर सीज किया गया।