मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

चूरू में मतगणना की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश: सुराणा

अपडेट:

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने मतगणना की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

शेयर करें
मतगणना की प्रत्येक व्यवस्था रहे सुव्यवस्थित, आवश्यक प्रबंधन करें अधिकारी : सुराणा
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

चूरू, 17 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु 20 नवंबर, 2026 को होने वाली मतगणना के संबंध में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुराणा ने अधिकारियों की बैठक लेकर समुचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है।

मतगणना की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

सुराणा ने मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण, टेबलवार व्यवस्थाओं, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा मतगणना से संबंधित अभिलेखों के संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

  • सुराणा ने कहा कि सभी अधिकारी समय से सभी व्यवस्थाएं देख लें और अपने दायित्वों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की स्पष्ट जानकारी के साथ कार्य करें।
  • उन्होंने मतगणना स्थल पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आपके काम की बात

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतगणना कक्षों, टेबल व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंधन के निर्देश दिए।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

राजस्थान