बीकानेर। बीकानेर नगर निगम के महापौर चुनाव के बाद भाजपा के भीतर कथित बगावत और क्रॉस वोटिंग का मामला अब संगठन के लिए बड़ा सवाल बनता जा रहा है। भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बंद लिफाफे में शिकायत दिए जाने की चर्चा ने पार्टी के अंदर हलचल बढ़ा दी है। बीजेपी राजस्थान के अध्यक्ष मदन राठौर तक भी बात पहुंचे गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस शिकायत में एक भाजपा नेता और 13 भाजपा पार्षदों के नाम होने की बात कही जा रही है। हालांकि, शिकायत की पूरी प्रति या उसमें दर्ज नाम सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। इसलिए संबंधित पार्षदों या नेता के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किये गए है।
महापौर चुनाव में भाजपा को मिली हार ने खड़े किए सवाल
