Petrol Diesel Price Hiked: तीन दिन बाद फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई कीमतें लागू

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से उत्पन्न ईंधन संकट के बीच पांचवें दिन फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। नए आदेश के मुताबिक 87 पैसे पेट्रोल तथा 91 पैसे डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

चार दिन पूर्व ही शुक्रवार को पेट्रोल डीजल के दाम में तीन–तीन रुपये की वृद्धि हुई थी। दूसरी बढ़ोतरी के साथ मंगलवार से दिल्ली में पेट्रोल जहां 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये में मिलेगा। तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी संबंधित संदेश पेट्रोप पंप संचालकों को सोमवार देर रात को दिया।

खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी
इस वृद्धि से खाने पीने की वस्तुओं से लेकर माल ढुलाई तक और महंगी होगी। यह भी चिंता की बात है कि इंडियन ऑयल (आइओसी, एचपीसीएल व बीपीसीएल) की तरफ से की गई यह अंतिम वृद्धि नहीं होगी, क्योंकि पेट्रोल और डीजल की उत्पादन लागत व बिक्री लागत में अंतर अब भी काफी ज्यादा है।

शुक्रवार को ही बढ़ी थी कीमतें
इससे पहले, शुक्रवार को पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई थी। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *