पंचायती राज मंत्रालय कल 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में जन योजना अभियान 2026-27 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा। केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे और प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर पंचायती राज सचिव डॉ. विनीत जोशी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव श्री अशोक के. के. मीणा और ग्रामीण विकास सचिव श्री रोहित कंसल तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यशाला में प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा तथा विषयगत पंचायत विकास योजनाओं की उभरती भूमिका पर चर्चा होगी जो पंचायतों को वित्त वर्ष 2027-28 के लिए अपनी विकास योजनाएं तैयार करने में सहायक होंगे। इस अवसर पर जन योजना अभियान 2026-27 पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
