Skip to content
BREAKING

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में जन योजना अभियान 2026-27 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे

Updated:

पंचायती राज मंत्रालय कल 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में जन योजना अभियान 2026-27 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा। केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे और प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में जन योजना अभियान 2026-27 पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

पंचायती राज मंत्रालय कल 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में जन योजना अभियान 2026-27 पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा। केंद्रीय पंचायती राज एवं मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे और प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर पंचायती राज सचिव डॉ. विनीत जोशी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सचिव श्री अशोक के. के. मीणा और ग्रामीण विकास सचिव श्री रोहित कंसल तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

कार्यशाला में प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा तथा विषयगत पंचायत विकास योजनाओं की उभरती भूमिका पर चर्चा होगी जो पंचायतों को वित्त वर्ष 2027-28 के लिए अपनी विकास योजनाएं तैयार करने में सहायक होंगे। इस अवसर पर जन योजना अभियान 2026-27 पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

तकनीकी सत्रों में ग्राम पंचायत विकास योजनाओं की गुणवत्ता, 16वें वित्त आयोग के तहत आबद्ध (किसी विशेष कार्य या उद्देश्य के लिए पहले से निर्धारित) एवं अनाबद्ध अनुदान (वह धनराशि जिसके उपयोग के लिए कोई विशेष शर्त या विशिष्ट काम तय नहीं होता), स्वयं के स्रोतों से राजस्व अर्जन और समर्थ पंचायत पोर्टल जैसे विषयों पर केंद्रित चर्चा होगी। ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर योजनाएं अपलोड किया जाना भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने अनुभव साझा करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन और तकनीकी समस्याओं पर चर्चा के लिए ओपन हाउस सत्र आयोजित होगा।

कार्यशाला में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पंचायती राज विभागों, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य संस्थानों, जन योजना अभियान के राज्य नोडल अधिकारियों, राज्य एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाइयों तथा संबंधित मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों सहित लगभग 400 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

कार्यशाला के बाद राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पंचायतों को वित्त वर्ष 2027-28 के लिए गुणवत्तापूर्ण, सहभागी और विभिन्न योजनाओं के समन्वय पर आधारित विकास योजनाएं तैयार करने में मार्गदर्शन मिले।

जन योजना अभियान

जन योजना अभियान ग्राम पंचायत, प्रखंड पंचायत और जिला पंचायत विकास योजनाएं तैयार करने और उन्हें अपलोड करने की रूपरेखा प्रदान करता है। इन योजनाओं को ग्राम, प्रखंड और जिला पंचायत स्तर पर तैयार कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।

सबकी योजना , सबका विकास विषयवस्तु के साथ जन योजना अभियान 2026-27 की शुरुआत 2 अक्टूबर, 2026 को देशभर में विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के साथ हुई। वर्ष 2018 से पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित यह अभियान ग्राम सभा के परामर्श, विषयगत नियोजन, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण तथा विभिन्न योजनाओं और संसाधनों के अभिसरण द्वारा पंचायतों को अपनी विकास योजनाएं तैयार करने में सहायक है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News