जयपुर। राजस्थान के किसानों के लिए कृषि विभाग ने बड़ी सुविधा शुरू की है। वर्ष 2025-26 के लिए कृषि यंत्र अनुदान के आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर शुरू कर दिए गए हैं। किसान उन्नत कृषि यंत्र खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। कृषि विभाग ने 30 अगस्त 2026 को इस संबंध में सूचना जारी की है।
इस योजना का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर खेती में समय और श्रम की बचत करना तथा कृषि कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाना है। विभाग की जानकारी के अनुसार अनुमोदित कृषि यंत्रों की खरीद पर किसान की श्रेणी के अनुसार अधिकतम 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा सकता है।
किसे कितना मिलेगा अनुदान?
